पेट का डाइजेशन खराब होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:13

पाचन सही करने के आयुर्वेदिक उपाय

भोजन से पहले नींबू के रस में थोड़ा-सा अदरक कद्दूकस करके मिला लें और इसमें एक चुटकी काला नमक मिक्स करें. इस पेस्ट का सेवन करें.
कच्चा और पका हुआ भोजन साथ में ना करें. यानी खीरे-ककड़ी इत्यादि की सलाद को भोजन के साथ ना खाएं.
सफेद दही में नमक मिलाकर और इसका रायता बनाकर ना खाएं. बल्कि इस दही का सेवन बिना कुछ मिलाए अलग से करना चाहिए आप सिर्फ चीनी मिलाकर इसे खा
सकते हैं. रायता और कढ़ी बनाने के लिए छाछ का उपयोग करें.
खाना खाते समय कोई और काम ना करें. आपका पूरा ध्यान सिर्फ आपके भोजन पर होना चाहिए. ऐसा करने से पाचन के लिए आवश्यक रसों का संतुलन बना रहता है और तृप्ति भी मिलती है.
भोजन के साथ जीरा-हींग का तड़का लगी छाछ (Chhachh) का सेवन करने से लाभ होता है.
हरड़ की गोलियां और चूर्ण खाने से पाचन बेहतर बनता है.
भोजन के बाद सौंफ और मिश्री खाने से पाचन जल्दी होता है.
समय पर सोने और जागने से पेट ठीक रहता है.
त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट साफ (Healthy Stomach) रहता है पाचन बेहतर (Good Digestion) बनता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info